Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

टमाटर के चौंकाने वाले फायदे - Know All In


 अक्सर हम अपने किचन से जुड़े खाद्य सामग्री के फायदों से वाकिफ नहीं होते है! आज हम एक ऐसे ही सब्जी के बारे में बात करेंगे! जिसके फायदे सुनकर आप हैरत में पड़ जायेंगे! वह सब्जी है, टमाटर! जी हाँ ,टमाटर एक ऐसी खाद्य सामग्री है जिसके फायदे बच्चो से लेकर वृद्ध लोग सभी के लिए है! तो आइये जानते है:-

1.टैनिंग दूर करने में सहायक

अक्सर सूरज की तेज किरणों से हमारी त्वचा में टैनिंग की समस्या उत्पन्न हो जाती है! टमाटर को सर्कुलर मोशन में रगड़ने से टैनिंग सम्बंधित समस्या का निवारण होता है! साथ ही टमाटर ब्लैकहेड्स व पिम्पल भी दूर करता है!

2.वजन को रखे कंट्रोल

टमाटर में फाइबर की मात्रा ज्यादा और कैलरीस की मात्रा कम होने के कारण ये वजन घटाने में काफी सहायक होता है!

3.कैंसर से करे बचाव

टमाटर में मौजूद लाइकोपिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है! जो कई तरह के कैंसर को रोकने में सहायक है एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर हम हफ्ते में 10 से 12 टमाटर का सेवन करते है तो कैंसर का खतरा 45 फीसद कम हो जाता है! साथ ही researchers द्वारा ये साबित किया गया है , कि अगर कोई व्यक्ति टमाटर का सेवन सलाद के रूप में करता है तो पेट का कैंसर 60 फीसद तक कम किया जा सकता है!

4. डायबटीज व् दिल के मरीजो के लिए फायदेमंद

टमाटर के नियमित सेवन से डायबटीज व् दिल से जुडी हुई बीमारियों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है! साथ ही यह कफ व् गैस से जुडी समस्या को भी खत्म कर सकता है!

5.पेट में कीड़ो की समस्या का निवारण

सुबह खाली पेट टमाटर व् पिसी हुई काली मिर्च का सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते है, इसके अतिरिक्त टमाटर में प्रचुर मात्रा में फास्फोरस, कैल्शियम व् विटामिन सी पाया जाता है जो एसिडिटी की समस्या दूर करता है!

6. गर्भवती महिलाओ के लिए फ़ायदेमंद

एक गिलास टमाटर के रस का सेवन करने से गर्भवती महिलाओ को काफी फायदा मिलता है और उनकी पाचन शक्ति अच्छी बनी रहती है!

7.सूखे रोग में सहायक

टमाटर का रस बच्चो को पिलाने से उनके सुखे रोग संबधी समस्या दूर होती है! 

8. आँखों के लिए लाभदायक

टमाटर में काफी मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो हमारी आँखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है!


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ