Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

होंठो का रंग गुलाबी कैसे बनाएं।- Know All In


 भागदौड़ भरी जिन्दगी में अक्सर हम अपना ख्याल नही रख पाते है! इसलिए हमें सेहत सम्बन्धी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है! 
आज हम ऐसी ही एक महत्वपूर्ण समस्या के बारें में बात करने वाले है! ये समस्या ये हमारे कोमल होंठो से जुडी , जिसका अक्सर ख्याल न रखने पर ये काले और रूखे पड़ जाते है! 

 होंठ काले होने के कारण ?

अक्सर धूप में ज्यादा समय व्यतीत करने से हमारा सूरज की रौशनी से सम्पर्क में आना काले और रूखे होंठो का कारण बनती है! पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना भी एक महत्वपूर्ण कारण है! 
इसके अलावा तम्बाकू व् सिगरेट के सेवन से भी यह समस्या उत्पन्न होती है

क्या है उपाय?

1. sunscreen

घर से निकलते वक्त sunscreen का प्रयोग करने से सूर्य की किरणों का प्रभाव होंठो पर काफी हद तक कम हो जाता है!

2. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से हमारे होंठो में नमी बनी रहती है और होंठ मुलायम रहते है!

3.घरेलु नुस्खे

होंठो के लिए घरेलू नुस्खे कई बार कारगर सिद्ध होते है! कुछ घरेलू नुस्खे इस प्रकार है:-

a) नीम्बू

नीम्बू का रस होंठो पर लगाने से होंठो का रंग हल्का हो जाता है! इसलिए रात को सोने से पहले नीम्बू का रस होंठो पर लगा कर सोना चाहिए, हो सके तो नीम्बू के रस में थोडा ग्लिसरीन या नारियल डाल कर होंठो पर लगाये! ताकि आपके होंठ मुलायम भी बने रहे!

b) जैतून का तेल

जैतून का तेल लगाने से भी होंठो का रंग हल्का व् मुलायम होता है!रात को सोने से पहले जैतून का तेल होंठो पर लगा कर सोना चाहिए!

c)हल्दी व् दूध की मलाई

हल्दी व् मलाई का पेस्ट बनाकर मुंह पर 10 मिनट तक रखे! आपके होंठ मुलायम व् गुलाबी हो जायेंगे! बेहतर रिजल्ट के लिए इसका एक महीने तक प्रयोग कीजिये!

d) गुलाबजल और ग्लिसरीन

गुलाबजल व् ग्लिसरीन की कुछ बूंदों को एक साथ मिलाकर होंठो पर लगाने से होंठो का कालापन दूर होता है!

4) तम्बाकू और सिगरेट का सेवन न करें

तम्बाकू व् सिगरेट हमारे होंठो को रुखा व् काला बना देती है इसलिए इन चीजों से दूर रहें!








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ